रास्ते में रोककर किशोरी के साथ छेड़छाड़
-पुलिस ने तीन आरोपित युवकों के खिलाफ किया केस दर्ज
यमुनानगर, 25 अगस्त (सच की ध्वनि)- सत्संग विहार जगाधरी में किसी काम से जा रही किशोरी को रास्ते में रोककर तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर तीन आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शहर जगाधरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 वर्षीय लड़की कॉलोनी में किसी काम से जा रही थी। रास्ते में उसे कृष्णा पुरी कॉलोनी निवासी योगेश अटवाल, अमन वर्मा तथा रघु मिले। आरोपितों ने उसकी लड़की को रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसकी लड़की ने विरोध किया तो आरोपित उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उसकी लड़की ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। उसने इस बारे पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।