जिला प्रधान राजेश सपरा के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया
यमुनानगर, 25 अगस्त (सच की ध्वनि)- भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रधान राजेश सपरा के सम्मान में यमुनानगर विधान सभा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। तीनों कार्यक्रमों में मुख्य रूप से विधायक घनश्याम अरोड़ा और मेयर मदन चौहान मौजूद रहे। समारोह में विधायक मेयर, तीनों मंडलों के अध्यक्षों और सदस्यों ने अध्यक्ष सपरा को पुष्प गुच्छ देकर व फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।

विधायक घनश्याम अरोड़ा ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा और अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत ही राजेश सपरा को भाजपा की जिला की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से वह पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे। उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी अनेक बुलंदियों छुएगी। मेयर मदन चौहान ने कहा कि राजेश सपरा ने शुरू से ही भाजपा पार्टी के प्रचार प्रसार में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राजेश सपरा उनके युवा मोर्चा के दिनों से साथी रहे हैं और आज तक पार्टी ने उनको जो भी दायित्व दिया है उसको सपरा ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गये दायित्व को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को एक सूत्र में बांध कर चलेंगे। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर संगठन को और मजबूत करेंगे।
इस मौक़े पर समाज कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन मलिक रोज़ी आनंद, मेयर मदन चौहान, भाजपा नेता पवन बिट्टू, ज़िला मीडिया प्रभारी सुमीत गुप्ता, यमुनानगर मंडल अध्यक्ष विभोर पाहुजा, बूड़िया मंडल अध्यक्ष अनिल बलाचौर, वर्कशाॅप
मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता, कृष्ण सिंगला, पूर्व मंडल अध्यक्ष तुलसी गोस्वामी, जय प्रकाश कम्बोज, युवा मोर्चा महामंत्री नितिन कपूर, युवा मोर्चा ज़िला मीडिया प्रभारी बाँके अरोड़ा, अशोक चनेटी, जंगशेर सिंह, डॉक्टर हर्ष शर्मा, डॉक्टर कृष्ण लाल गर्ग, अमरनाथ धीमान व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।