यमुनानगर

जगाधरी शहर में भाजपा ने चलाया सफाई अभियान

यमुनानगर, 12 सितम्बर(सच की ध्वनि)- भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग जगाधरी की अध्यक्षता में जगाधरी शहर के वार्ड नम्बर 3 शांति काॅलोनी रोड पर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। सफाई अभियान में नगर निगम अधिकारियों ने नालों की सफाई करवाई, जगह जगह पड़े कूड़े को उठवाया गया व रोड के दोनों तरफ पड़ी गंदगी को आस पास के लोगों की शिकायत पर उठाया गया।
भाजपा मंडल अध्य्क्ष विपुल गर्ग ने कहा कि स्वच्छता के लिए लोगों को स्वयं जिम्मेदार बनना होगा, यदि जनता अपने आस पास की सफाई स्वयं रखेगी तभी हम अपने शहर को साफ सुथरा रख सकते है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही सफाई अभियान जगाधरी शहर में अन्य जगहों पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव का एक उपाय अपने आस पास साफ सफाई रखना है। इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष राहुल गढ़ी बंजारा, अनिल राणा, सोमनाथ, रोबिन, शुभम गर्ग, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।

Twitter
17:28