यमुनानगर

जिला यमुनानगर के 53 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त

यमुनानगर, 19 सितम्बर (सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते घोषित कंटेनमेंट जोन के आखिरी मरीज के अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज होने के 14 दिन बाद ही संबंधित क्षेत्र एवं कालोनी से कंटेनमेंट जोन हटाया जाता है। यह शर्त पूरी करने वाले जिला के 53 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं।
उपायुक्त ने बताया कि वार्ड नम्बर 20 वाल्मिकी बस्ती साढौरा, मौजा सरांवा डिस्पैंसरी वाली गली, खण्ड जगाधरी के गांव परवालों, गांव कडकौली बिलासपुर, गली नम्बर 3 आजाद नगर मुंडा माजरा, गांव दयालगढ जगाधरी, बिलासपुर, 411-सिटी सेंटर रोड यमुनानगर, 89 कृष्णा कालोनी यमुनानगर, 74/1 बी गोपाल नगर नजदीक प्रकाश मैटल चैंक जगाधरी, 39ए कृष्णा कालोनी यमुनानगर, 31 कृष्णा कालोनी यमुनानगर, सी-6-931 दुर्गा गार्डन जगाधरी, लाल द्वारा मंदिर के सामने, गली नम्बर 0बी आजाद नगर, इंडस्ट्रीयल एरिया यमुनानगर, जैस्को कालोनी जगाधरी, मौजा कान्हडी कलां, गांव खेड़ा कलां सरस्वती नगर, किशन पुरा प्रताप नगर, लाखी बांस रादौर, लक्ष्मी नगर कैम्प, गांव मघरपुर सरस्वती नगर, मोहल्ला कच्चा किला वार्ड नम्बर-1 साढौरा, मोती बाग बैंक कालोनी, गांव मुसिम्बल जगाधरी, गांव मुसिम्बर थाना छप्पर, गांव नगला जागीर सरस्वती नगर, पुराना हमीदा यमुनानगर, गांव पंजेटो, पटेल मार्केट नजदीक मधु होटल यमुनानगर, राजेश कालोनी जगाधरी, गांव सुखदासपुर सरस्वती नगर, विजय नगर कालोनी जगाधरी, वरियाम सिंह हस्पताल, 1815 संजय विहार यमुनानगर, 36 मॉडल कालोनी यमुनानगर, मॉडल टाउन यमुनानगर, 336 अशोक विहार जगाधरी, 3495 सावन पुरी जगाधरी, 353 चैपड़ा गार्डन यमुनानगर, 471 सेक्टर-17 हुड्डा, दर्शन गली यमुनानगर, 609 करतारपुरा यमुनानगर, 1576 मनोहर कालोनी जगाधरी, 1830 सिविल लाईन जगाधरी, 1923 सैक्टर-18 हुड्डा, 2219 नजदीक जैन मंदिर ग्रे-पैलिकन रोड़ यमुनानगर, गांव अम्बली, अशोक विहार जगाधरी, 127 मॉडल टाउन यमुनानगर, सी-4 1630-3 नारायण बाग कालोनी जगाधरी, को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इन क्षेत्रों के नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आखिरी पोजिटिव केसों को अस्पतालों से डिस्चार्ज होने के बाद से अब तक इन क्षेत्रों में कोई भी नया कोरोना केस नहीं पाया गया है। अत‘ः इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से हटा दिया गया हैै और इनके साथ लगते क्षेत्रांे को बफर जोन से भी हटाया गया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि उक्त क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन से हटाने की कार्यवाही भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की निर्धारित हिदायतों व नियमों के अनुसार की गई है।

Twitter
08:18