यमुनानगर

यमुना नदी किनारे हवन कर, नदियों को बचाने का लिया संकल्प

यमुनानगर, 21 सितंबर (सच की ध्वनि): यमुना सैर पार्टी के सदस्यों ने समाज कल्याण हेतु ईश्वर से मंगल कामना करते हुऐ यमुना किनारे हवन का आयोजन किया। करोना जैसी महामारी को दूर भगाना और यमुना नदी को साफ रखने में सरकार एवं प्रशासन का पुरी तरह से सहयोग करना रहा। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव गोंदी ने कहा कि भाजपा सरकार नदियों को साफ करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जिसके लिए सरकार द्वारा जल शक्ति मंत्रालय भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि नदियां सदैव ही जीवनदायिनी रही हैं। प्रकृति का अभिन्न अंग हैं नदियाँ। नदियाँ अपने साथ बारिश का जल एकत्रित उसे भू-भाग में पहुंचाती हैं। गोंदी ने कहा कि नदियों को साफ रखना ना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी है परंतु देश के प्रत्येक नागरिक को इस जिम्मेदारी को समझना होगा, तभी यमुना नदी जिसको हम माता का दर्जा भी देते हैं वह साफ रहेगी। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनके साथियों ने हवन करके यह संकल्प लिया है कि यमुना नदी को साफ रखने में वह प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। मौके पर रमेश शर्मा, तरुण, स्वीटी शर्मा, जग्गू, सुनील वीरवानी, ​​राघव कालरा, हीरा लाल, दीपक, इस्कॉन पुरोहित सेठी व अनाया विशेष रूप से मौजूद रहे।

Twitter
15:23