यमुनानगर

नहर विभाग के यमुना नहर पर कराए जा रहे निर्माणधीन कार्य के चलते यमुना गली क्षेत्र में सीवरेज का गन्दा पानी गलियों और लोगों के घरों में घुस गया।

नहर विभाग के यमुना नहर पर कराए जा रहे निर्माणधीन कार्य के चलते यमुना गली क्षेत्र में सीवरेज का गन्दा पानी गलियों और लोगों के घरों में घुस गया। जिसको लेकर स्थानीय निवासियों में भारी रोष है।
बुधवार को इस मौके पर स्थानीय निवासी डॉक्टर गुलशन कटारिया, पंकज व सेंटी ने बताया कि नहर विभाग द्वारा यमुना नहर पर निर्माणधीन कार्य कराया जा रहा है। लेकिन आज सुबह सिवरेज पानी की नहर में जानी वाली पाइपलाइन को बंद कर दिया गया। जिसके चलते गलियों और घरों में गंदा बदबूदार पानी घुस गया। जहां पर चारों तरफ गंदगी और बदबू फैल गई। जिसके चलते न केवल आने जाने वाले बल्कि जो स्थानीय निवासी हैं उनका रहना भी दूभर हो गया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की गंदगी और बदबू से बीमारी फैलने का अधिक खतरा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 10 के पार्षद किरण यादव को फोन पर कई बड़ी संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनकी तरफ से ना ही फोन उठाया गया और ना ही उन्होंने कोई जवाब दिया। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोज है।
उन्होंने कहा कि नहर, सिंचाई और निगम के अधिकारी यहां मौके पर आए और आकर मौका देखकर चले गए। लेकिन उन्होंने इसके समाधान को लेकर ना हमें कुछ बताया और ना ही हमें उम्मीद है कि यह जल्द ठीक हो पाएगा। इससे हमारा भारी नुकसान हुआ है ।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नहर विभाग के अनुसार उन्होंने निगम को इसे लेकर लिखित सूचना एक महीने पहले दी थी। अब यह जिम्मेदारी निगम की है। लेकिन हम यहां कैसे दिन गुजरेंगे, इस पर कोई भी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

Twitter
22:05