यमुनानगर

सट्टा खाई वाली करते युवक गिरफ्तार 11,550 रूपये किए बरामद

यमुनानगर, 4 अक्तूबर(सच की ध्वनि): पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को जुआ व सट्टा खेलने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए दिनांक 03.10.2020 को अपराध शाखा–2 के मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह ने गुप्त सूचना पर आदर्श नगर नजदीक फाटक गांधी नगर थाना गांधीनगर से एक व्यक्ति को सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान  विजेंद्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश वासी गांधीनगर के रूप में हुई। आरोपी से कुल 11,550 रुपए बरामद किए गए।आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना गांधी नगर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही अमल में लाई गई है।

Twitter
12:26