यमुनानगर

जिला यमुनानगर में कोविड-19 की रिकवरी रेट 92 प्रतिशत हुई, 28 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 10 अक्तूबर(सच की ध्वनि): कॉविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार ने जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 92 प्रतिशत हो गया है। अब तक जिले में कुल 4677 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 28 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4311 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं।
उन्होंने बताया कि आज 28 नए कोरोना के केस आए हैं। उन्होंने कहा कि जिला यमुनानगर में 136 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 277 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 52 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि आज 10 अक्तूबर 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 489 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 89,458 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 83,182 सैम्पलो कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1653 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कंट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 है।
Twitter
05:40