यमुनानगर

यमुनानगर के रूप नगर से 15 वर्ष का बच्चा लापता

यमुनानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक 15 साल का नाबालिग बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है और पुलिस से बच्चे को जल्द ढूंढने की गुहार लगाई जा रही है।
यमुनानगर के बॉडी माजरा, रूपनगर इलाके से एक बच्चे के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बच्चे का नाम हिमांशु है, जिसकी उम्र करीब 15 साल बताई जा रही है और वह 9वीं कक्षा का छात्र है।
परिवारजनों के अनुसार, हिमांशु घर से काम की तलाश में निकला था, लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। एक दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिवार ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। शुरुआती फुटेज में बच्चा घर से निकलते हुए दिखाई देता है, लेकिन बाजार के सीसीटीवी कैमरों में उसका कोई पता नहीं चल पाया है, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है।
बच्चे के गायब होने के बाद से घर में मातम जैसा माहौल है। मां और पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई भी है, और हिमांशु घर का बड़ा बेटा है।

Twitter