कोरोना के 27 नए मामले आए सामने
कोरोना के 27 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 15 अगस्त (सच की ध्वनि)- जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते अब तक जिला में कुल 751 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 62 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 51 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक जिले में 432 कोरोना पोजिटीव मरीज नेगेटीव हो चूके हैं। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2020 की रात को 7 नए कोरोना पोजिटीव केस आए हैं,जिनमें 18 वर्षीय लड़का मॉडल टाउन से, 68 वर्षीय पुरूष कश्मीर कॉलोनी जगाधरी से, 45 वर्षीय पुरूष गांधी धाम जगाधरी से, 50 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 जगाधरी से, 51 वर्षीय पुरूष कृष्णा कॉलोनी से, 42 वर्षीय पुरूष महावीर कॉलोनी जगाधरी से, 26 वर्षीय महिला अंसल टाउन जगाधरी से। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त, 2020 को 20 नए कोरोना के केस आए हैं जिनमें 50 वर्षीय पुरूष गांव ठसका से, 47 वर्षीय महिला व 70 वर्षीय महिला मुसिम्बल से, 39 वर्षीय महिला व 68 वर्षीय पुरूष थापर कॉलोनी से, 72 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय महिला व 15 वर्षीय लड़की शांित कॉलोनी जगाधरी से, 32 वर्षीय पुरूष गांव कैल से, 27 वर्षीय महिला व 61 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन से, 29 वर्षीय पुरूष राजा साहिब गली जगाधरी से, 31 वर्षीय पुरूष बसन्त विहार बैंक कॉलोनी से, 39 वर्षीय महिला गांव ढ़ाकवाला से, 26 वर्षीय महिला गांव दयालगढ़ बुडिया से, 32 वर्षीय महिला दामला रादौर से, 20 वर्षीय पुरूष राजीव गार्डन से, 50 वर्षीय महिला शांति कॉलोनी जगाधरी से, 57 वर्षीय महिला पट्डी मोहल्ला जगाधरी की रहने वाली है। जिला यमुनानगर में 153 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 294 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 11 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि 15 अगस्त 2020 को शाम 04रू00 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 150 सैम्पल लिए गए हैं और सैम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 26148 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 24797 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 641 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।