मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 11 मई के प्रस्तावित यमुनानगर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला संगठन ने की महत्वपूर्ण बैठक -भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर की ऑनलाइन वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया जिसका मुख्य एजेंडा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की 11 मई का प्रस्तावित यमुनानगर दौरे को लेकर रहा, इस बैठक में भाजपा के जिला पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष ,विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष व जिला महामंत्री व शक्ति केंद्र प्रमुखों ने हिस्सा लिया, बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल, भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कर्ण देव काम्बोज, भाजपा जिला प्रभारी धूमन सिंह किरमिच, मेयर मदन चौहान का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को मिला। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 11 मई को यमुनानगर में आकर लगभग 105 करोड़ की लागत से बने सिविल हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे, यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे जिले में मेडिकल की वह आधुनिक नई सुविधाएं उपलब्ध होगी जिनकी इलाज में ज्यादा जरूरत रहती है।
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने अपने मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के पदाधिकारी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन को लेकर 11 मई को सिविल हॉस्पिटल यमुनानगर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे और माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के विचारों को सुनें यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे जिला यमुनानगर में 105 करोड़ की लागत से सिविल हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है, हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर भाजपा सरकार विकास कार्य करवा रही है।
भाजपा जिला प्रभारी धूमनसिंह किरमिच ने इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के पन्ना प्रमुखों का डाटा सम्बंधित भाजपा नेता सरल पोर्टल पर जल्द से जल्द अपलोड करें, भाजपा के होने वाले कार्यक्रमों की फोटो व जानकारी भी भाजपा कार्यकर्ता लगातार सरल पोर्टल पर अपडेट करते रहे ताकि केंद्रीय पार्टी संगठन व प्रदेश संगठन सभी तक जिला में होने वाली गतिविधियों की सूचना पहुंचती रहे, यह कार्य शीघ्र से शीघ्र हो जाना चाहिए इसके लिए उन्होंने भाजपा नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यमुनानगर विधानसभा से भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि यमुनानगर सिविल हॉस्पिटल उनके निर्वाचन क्षेत्र यमुनानगर में पड़ता है, यहां आयोजित कार्यक्रम के लिए वह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन को निमंत्रण दे रहे हैं, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने अपने मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार पूरी निष्पक्षता के साथ सभी जिलों में एक समान विकास कार्य करवा रही है, हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारा हमारी भाजपा सरकार का नेतृत्व यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल कर रहे है।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख कपिल मनीष गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देविंद्र चावला, चेयरपर्सन रोजीमलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भाजपा प्रदेश सचिव ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा पिन्नी, विपुल गर्ग, कल्याण सिंह, जगदीश धीमान, दीपक शर्मा, धर्मसिंह मट्टू आदि 200 से ज्यादा भाजपा पदाधिकारी ऑनलाईन बैठक में जुड़े।