यमुनानगर

हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी पूर्ण विषय (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2021 के लिए आवेदन बोर्ड की वैबसाईट पर हुए आरम्भ

हरियाणा मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी तथा सीनियर सैकेण्डरी पूर्ण विषय (फ्रैश कैटेगरी) परीक्षा मार्च-2021 के लिए आवेदन बोर्ड की वैबसाईट पर हुए आरम्भ

 

भिवानी, 14 अगस्त (सच की ध्वनि)-   यह जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव राजीव प्रसाद, ह.प्र.से. ने आज यहाँ जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि जो परीक्षार्थी सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) के लिए पूर्ण विषय (फ्रैश कैटेगरी) हेतु आवेदन करना चाहते हैं, वे बोर्ड की वैबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन निर्धारित 950/- रू. परीक्षा शुल्क सहित 14 अगस्त से 30 सितम्बर, 2020 तक भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 100/- रू. विलम्ब शुल्क सहित 01 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2020 तक कुल फीस 1050/- रू., 300/- रू.  विलम्ब शुल्क सहित 01 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2020 तक कुल फीस 1250/- रू. तथा 1000/- रू. विलम्ब शुल्क सहित 01 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2020 तक कुल फीस 1950/- रू. के साथ कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रायोगिक विषय/विषयों के केवल 100/- रू. अलग से देय होंगे।
उन्होंने बताया कि जो परीक्षार्थी सीनियर सैकेण्डरी (मुक्त विद्यालय) के लिए पूर्ण विषय (फ्रैश कैटेगरी) हेतु आवेदन करना चाहते हैं,  वे बोर्ड की वैबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन निर्धारित परीक्षा शुल्क व माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के शुल्क सहित बिना विलम्ब शुल्क 14 अगस्त से 30 सितम्बर, 2020 तक कुल फीस 1000/- रू., 100/- रू. विलम्ब शुल्क सहित 01 अक्तूबर से 31 अक्तूबर, 2020 तक कुल फीस 1100/- रू., 300/- रू.  विलम्ब शुल्क सहित 01 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2020 तक कुल फीस 1300/- रू. तथा 1000/- रू. विलम्ब शुल्क सहित 01 दिसम्बर से 31 दिसम्बर, 2020 तक कुल फीस 2000/- रू. के साथ कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रायोगिक विषय/विषयों के केवल 100/- रू. तथा अतिरिक्त विषय के 200/- रू. अलग से देय होंगे।
उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन करने के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी का हवाला देकर समय पर आवेदन न करने की अवस्था में किसी परीक्षार्थी को समय की छूट नहीं दी जाएगी। ऑनलाईन आवेदन करने से सम्बन्धित दिशा-निर्देश/पूर्ण जानकारी बोर्ड की वैबसाईट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। परीक्षार्थी ऑनलाईन आवेदन करने से पूर्व दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए आवेदन करना सुनिश्चित करें।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि मुक्त विद्यालय की सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी (फ्रैश कैटेगरी) के लिये ऑनलाईन आवेदन करने वाले छात्र अपनी ऑनलाईन आवेदन की हार्ड कापी एवं पास प्रमाण-पत्र की सत्यापित कापी दस्ती/पंजीकृत डाक द्वारा सहायक सचिव (मुक्त विद्यालय), हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, हांसी रोड़, भिवानी-127021 के पते पर भिजवाना सुनिश्चित करें अन्यथा अनुक्रमांक जारी नहीं किया जायेगा।

Twitter