शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 76वें दिन भी रहा जारी
यमुनानगर, 29 अगस्त(सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 76वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति राम स्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों सुंदर लाल, रमेश शर्मा, राजेश शर्मा व करनैल सिंह को माला पहनाकर बिठाते हुए की। आज हसला जिला प्रधान परमजीत सिंह संधू व राम स्वरूप शर्मा ने सरकार के तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इन अध्यापकों की सेवाओं में पुनः बहाली की मांग की। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, हसला जिला प्रधान परमजीत सिंह संधू, जनरल सेक्रेटरी हसला शशि कांत चैधरी, हरियाणा किसान यूनियन नेता हरपाल सिंह सुढल, त्रिलोक सिंह, रोशन काम्बोज, सुशील कुमार, बलिंद्र सिंह, राजिंद्र सिंह, संजीव कुमार, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला नेता प्रीतम सिंह बालियान, परमजीत कौर, सुनीता रानी, शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।