यमुनानगर

शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 90वें दिन भी रहा जारी

यमुनानगर, 12 सितम्बर(सच की ध्वनि)- हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं विरोध प्रदर्शन लगातार 90वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति राम स्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों सुंदर लाल, सृष्टी राज शर्मा, सुनील कुमार व जैब सिंह को माला पहनाते हुए की गई। आज राम स्वरूप शर्मा व सीटू नेता विनोद त्यागी ने कहा कि सरकार ने इन पीटीआई अध्यापकों को बर्खास्त कर जो निंदनीय कार्य किया है उससे सरकार की तानाशाही ही उभरती है। उन्होंने सरकार से अपनी तानाशाही छोड़़ मानवीय रुख अपनाते हुए इनकी सेवाएं पुनः बहाल करने की मांग की। इस अवसर पर हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ जिला प्रधान कृष्ण लाल, परमजीत कौर, सुनीता रानी, सूबे सिंह, सुरेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, रविन्द्र राणा, पूर्व जिला प्रधान हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ अमीलाल, हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।

Twitter
12:25