यमुनानगर

तीन श्रम कानून बिल पास होने पर किया धन्यवाद

यमुनानगर, 23 सितम्बर(सच की ध्वनि)-केंद्रीय सामाजिक अधिकारिता न्याय तथा जल शक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय कैबिनेट श्रम मंत्री संतोष गंगवार का श्रम से संबंधित तीन श्रम कानून बिल पास होने पर धन्यवाद किया। लोकसभा में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री संतोष गंगवार से मिलकर जलशक्ति राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने भाजपा सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह कानून श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेंगे। यह कानून व्यापार में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएंगे, श्रम कानून पास होने से 50 करोड़ श्रमिक सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ जाएंगे। केंद्र सरकार के इन कानूनों में सामाजिक सुरक्षा फंड की व्यवस्था की है जिससें असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भी फायदा होगा।
केन्द्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया ने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने श्रमिकों के हितों की आवाज उठाई थी और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी लड़ाई लड़ी, श्रम संबंधित कानूनों से मोदी ने डॉक्टर अंबेडकर के सपनों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि अब संगठित एवं असंगठित दोनों प्रकार के श्रमिकों को तरह तरह की सुविधाएं मिलेंगी, अब सभी श्रमिकों को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कटारिया ने कहा कि 73 साल में पहली बार श्रम कानून बदलने जा रहे हैं। यह कानून व्यापारी एवं श्रमिकों दोनों के लिए काफी फायदेमंद होंगे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश को एक नई दिशा की ओर ले कर जा रहे हैं जिसमें सभी एक साथ सभी लोगों के लिए नए-नए जन कल्याणकारी कानून बनाए जा रहे हैं, देश का विश्वास मोदी पर है।
Twitter
11:42