शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के क्रमिक अनशन का 101वां दिन, शिक्षामंत्री को सौंपा ज्ञापन
यमुनानगर, 23 सितंबर(सच की ध्वनि): शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला यमुनानगर के अध्यापकों द्वारा अपना क्रमिक अनशन एवं धरना प्रदर्शन लगातार 101वें दिन भी जारी रखा गया। आज के अनशन की शुरुआत संयोजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति रामस्वरूप शर्मा द्वारा चार अध्यापकों यशवंत राणा, सुखबीर सिंह, राजीव कुमार व रमेश शर्मा को माला पहनाते हुए की गई। राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री हरियाणा ने बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों की 11 सदस्यीय कमेटी को 1 अक्टूबर 2020 को बातचीत के लिए बुलाया है। अपनी बात को मजबूती से मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए आज शिक्षा मंत्री को ज्ञापन दिया गया। शिक्षा मंत्री ने कमेटी को आश्वसन दिलाया कि अध्यापकों की बात मजबूती से रखूंगा। इस अवसर पर हरियाणा शारीरिक शिक्षक जिला प्रधान कृष्ण लाल, समिति जिला प्रधान यशवंत राणा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ जिला प्रधान राकेश धनखड़, जिला सचिव जगपाल सिंह, सतबी गोयत कैथल, विजय कुमार हिसार, दिलबाग झखड़ शौर्य चक्र विजेता, सुनील दत्त पानीपत, संदीप राणा करनाल, भूपिंदर सिंह अम्बाला, सुरेंद्र पंचकूला, जोगिंदर, श्याम सुंदर व कमला चहल कुरुक्षेत्र, गजे सिंह सोनीपत, सीटू नेता विनोद त्यागी, राजपाल सांगवान, मनोज प्रजापत, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ राज्य संयोजक जगजीत सिंह, जिला प्रधान कुलवंत सिंह, हआजरस जिला प्रधान सवीन्द्रों देवी, परमजीत पाल, प्रीतम सिंह बालियान, संजय कम्बोज, शारीरिक शिक्षक संघ पूर्व जिला प्रधान अमीलाल, परम जीत सिंह संधू, किसान नेता संजय गुंदयाना, नवदीप कौर, रोशन काम्बोज, परमजीत कौर उषा रानी, राजवंत कौर, राजेश शर्मा, सतप्रकाश पोसवाल, जैब सिंह, नवीन कुमार, नवनीत कुमार, हरप्रीत सिंह हरियाणा शारीरिक संघर्ष समिति जिला प्रधान यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।