सढौरा क्षेत्र में गुरुवार की शाम को लापता हुए सरकारी स्कूल के ग्रुप डी कर्मचारी का शव आज सुबह गांव सीन माजरी में एक पुलिया के नीचे से बरामद
यमुनानगर सढौरा क्षेत्र में गुरुवार की शाम को लापता हुए सरकारी स्कूल के ग्रुप डी कर्मचारी का शव आज सुबह गांव सीन माजरी में एक पुलिया के नीचे से बरामद हुआ है। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय स्वर्ण सिंह निवासी सनी माजरी के रूप में हुई है। वह गावं के ही सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था और तीन बच्चों को पिता था। अस्पताल से सूचना मिलते ही सढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
गुरुवार शाम को हुआ था लापता
मृतक के भाई सुमित कुमार ने बताया कि उसका भाई स्वर्ण सिंह गांव के सरकारी स्कूल में कार्यरत था। गुरुवार की शाम को वह घर से अचानक लापता हाे गया था, जिसकी वे रातभर तलाश करते रहे, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
आज शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब स्वर्ण सिंह की पत्नी किरणा देवी घर की साफ सफाई करके कूड़ा डालने के लिए घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित सड़क पर बनी एक पुलिया के पास गई तो वहां पानी में उसके पति पड़ा हुआ था।
रातभर पुलिया के नीचे पड़ा रहा शव
उसने इस बारे तुरंत घर आकर बताया। वह मौके पर पहुंचे और बॉडी को पानी से निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुमित ने बताया कि फिलहाल लग रहा है कि स्वर्ण सिंह पुलिस से नीचे गिरकर घायल हो गया होगा और पूरी रात वहीं पड़ा रहने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
