यमुनानगर

जिला यमुनानगर के 21 क्षेत्र हुए कंटेनमेंट जोन मुक्त

यमुनानगर, 27 सितम्बर(सच की ध्वनि)-उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते घोषित कंटेनमेंट जोन के आखिरी मरीज के अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज होने के 14 दिन बाद ही सम्बंधित क्षेत्र एवं कालोनी से कंटेनमेंट जोन हटाया जाता है। यह शर्त पूरी करने वाले जिला के 21 क्षेत्रों को कंटेनमेंट मुक्त घोषित किया गया हैं।
उपायुक्त ने बताया कि गांव उन्हेडी रादौर, 279 मोजा बिलासपुर, 2302 विशाल नगर जगाधरी, 963 प्रैस वाली गली खेड़ा बाजार, गांव अलाहर, नजदीक रेलवे स्टेशन फर्कपुर, विकास नगर कालोनी यमुनानगर, गांव जयधर छछरौली, गांव हुडेवाला, दुर्गा गार्डन जगाधरी, चौधरी कालोनी यमुनानगर, बी-15 एफएफ असंल टाऊन जगाधरी, गांव भेडथल बिलासपुर, 546 न्यू हमीदा कालोनी यमुनानगर, 484 शिवपुरी कांसापुर यमुनानगर, 413 रूप नगर, 322 व 307 राजा राम कालोनी, 273 संत नगर यमुनानगर तथा 205 रामपुरा कालोनी यमुनानगर को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इन क्षेत्रों के नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के आखिरी पोजिटिव केसों को अस्पतालों से डिस्चार्ज होने के बाद से अब तक इन क्षेत्रों में कोई भी नया कोरोना केस नहीं पाया गया है। अत: इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से हटा दिया गया है और इनके साथ लगते क्षेत्रों को बफर जोन से भी हटाया गया है। उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि उक्त क्षेत्रों को कंटेनमेंट व बफर जोन से हटाने की कार्यवाही भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की निर्धारित हिदायतों व नियमों के अनुसार की गई है।
Twitter
23:19