कॉविड-19 के 12 नए मामले आए सामने
कॉविड-19 के 12 नए मामले आए सामने
यमुनानगर, 3 नवम्बर(सच की ध्वनि)- कोविड-19 के चलते उपायुक्त मुकुल कुमार जिला यमुनानगर की स्थिति के बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला यमुनानगर कोविड-19 का रिकवरी रेट 95.27 प्रतिशत हो गया है। जिला यमुनानगर का डबलिग रेट 205 दिन है। अब तक जिले में कुल 5226 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 10 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। अब तक जिले में 4979 कोरोना पोजिटीव मरीज ठीक हो चूके हैं। आज 3 नवम्बर 2020 को 12 नए कोरोना के केस आए हैं। जिनमें 5 वर्षीय लडका रूप नगर कॉलोनी से, 50 वर्षीय महिला सुभाष नगर से, 70 वर्षीय महिला छछरौली से, 77 वर्षीय महिला व 47 वर्षीय महिला खिजराबाद से, 42 वर्षीय महिला गांव पांसरा से, 25 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय महिला व 56 वर्षीय पुरूष गुगा माडी खिजराबाद से, 52 वर्षीय महिला व 54 वर्षीय पुरूष परमेश्वरी नगर लाल द्वारा से, 35 वर्षीय पुरूष मॉडल कॉलोनी का रहने वाला है। जिला यमुनानगर में 68 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 152 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 28 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में दाखिल हैं। आज 3 नवम्बर, 2020 को शाम 4 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 436 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 108140 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 101936 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटीव आयी है तथा 978 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600 है।