यमुनानगर

30 कोरोना के नए केस आए सामने, 42 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर किया डिस्चार्ज

30 कोरोना के नए केस आए सामने, 42 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर किया डिस्चार्ज

यमुनानगर, 11 अगस्त (सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिले में कुल 623 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 62 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 42 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 361 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज 11 अगस्त 2020 को 30 नए कोरोना के केस आए हैं जिनमें 26 वर्षीय महिला मॉडल टाउन से, 80 वर्षीय पुरूष विश्वकर्मा कॉलोनी से, 49 वर्षीय महिला पानीपत की रहने वाली जो कि गाबा में ईलाज करवा रही है, 30 वर्षीय पुरूष, 63 वर्षीय महिला ओपी जिन्दल पार्क से, 57 वर्षीय महिला गांव औरंगाबाद से, 42 वर्षीय पुरूष गांव तलाकोर से, 28 वर्षीय पुरूष गांव चंदाखेडी बिलासपुर से, 24 वर्षीय पुरूष गांव पंजेटों से, 36 वर्षीय पुरूष लाजपत नगर से, 24 वर्षीय पुरूष कल्याण नगर जगाधरी से, 44 वर्षीय पुरूष गांव तेलीमाजरा से, 41 वर्षीय पुरूष, 64 वर्षीय महिला थापर कॉलोनी से, 41 वर्षीय पुरूष विश्वकर्मा मौहल्ला से, 44 वर्षीय पुरूष शांती कॉलोनी से, 20 वर्षीय महिला गांधी नगर से, 35 वर्षीय पुरूष थापर कॉलोनी से, 32 वर्षीय पुरूष रंजीत गार्डन जगाधरी से, 45 वर्षीय पुरूष योगेश नगर से, 52 वर्षीय पुरूष, 45 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय पुरूष मनोहर कॉलोनी से जो कि पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट हैं, 28 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय पुरूष राजाराम गली जोगिन्द्र मार्केट से जो कि पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट हैं, 65 वर्षीय पुरूष मॉडल टाउन से, 57 वर्षीय महिला रादौर से है।
सिविल सर्जन डा. विजय दहिया ने बताया कि जिला यमुनानगर में 77 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही होम आईसोलेट किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 250 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 9 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि 11 अगस्त 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 274 सेम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 24,001 सैम्पल ले लिए गए हैं, जिनमें से 22,260 सैम्पलों कि रिपोर्ट नेगेटीव आयी है तथा 1,158 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्टंोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 98176-64700, 98178-20600, 98178-89600 हैं।

Twitter
20:31