यमुनानगर

कोरोना के 46 नए मामले आए सामने

कोरोना के 46 नए मामले आए सामने

यमुनानगर, 14 अगस्त (सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि कोविड-19 के चलते जिला में अब तक कुल 724 मरीज कोरोना पोजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 62 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। आज 19 मरीजों की नेगेटिव रिपोर्ट आने पर उन्हे डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। अब तक जिले में 381 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2020 की रात को 22 नए कोरोना के केस आए हैं, जिनमें 51 वर्षीय पुरूष राजन गली नजदीक शर्मा टेन्ट हाउस से, 39 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय पुरूष व 9 वर्षीय बच्चा जो कि पोजिटीव मरीज के कोनटेक्ट हैं शास्त्री कॉलोनी से, 48 वर्षीय पुरूष सरनी चैंक से, 53 वर्षीय पुरूष जे.पी.हस्पताल से, 39 वर्षीय पुरूष गांव घिलौर रादौर से, 38 वर्षीय पुरूष अंटावा रादौर से, 50 वर्षीय पुरूष रूप नगर कॉलोनी जगाधरी से, 35 वर्षीय पुरूष रनजीत गार्डन से, 25 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष गढ़ी बंजारा रादौर से, 27 वर्षीय पुरूष शांती कॉलोनी जगाधरी से, 30 वर्षीय पुरूष जोडियों कैम्प से, 26 वर्षीय पुरूष शिवपुरी कॉलोनी से, 24 वर्षीय पुरूष प्रोफेसर कॉलोनी से, 37 वर्षीय पुरूष शिवपुरी-ए से, 34 वर्षीय पुरूष, 32 वर्षीय महिला पटडी मौहल्ला जगाधरी से, 40 वर्षीय पुरूष गांव जामपुर मण्डेबर से हैं। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त 2020 को 24 नए कोरोना के केस आए हैं जिनमें 54 वर्षीय पुरूष सेक्टर-18 जगाधरी से, 24 वर्षीय महिला न्यु पुलीस लाईन से, 14 वर्षीय लडका गदौली से, 46 वर्षीय पुरूष एम.एल.ए कार्यालय से, 40 वर्षीय पुरूष जगाधरी से, 77 वर्षीय पुरूष गांव महिलांवाली से, 48 वर्षीय पुरूष गांव जयपुर रादौर से, 50 वर्षीय पुरूष आजाद नगर से, 55 वर्षीय पुरूष गांव शादीपुर से, 65 वर्षीय पुरूष थापर कॉलोनी से, 40 वर्षीय महिला गांव खिलांवाला से, 56 वर्षीय पुरूष गोविन्दपुरी से, 47 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय लडकी, 32 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय महिला व 47 वर्षीय पुरूष गांधी धाम से, 21 वर्षीय महिला देवी भवन बाजार से, 57 वर्षीय पुरूष, 63 वर्षीय पुरूष गोपाल नगर से, 34 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष सेक्टर-17 से, 70 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय लडकी नानक नगर से जो कि पोजिटीव मरीज के कोन्टेक्ट हैं।
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिला में 148 पोजिटीव मरीजों को घर पर ही ‘होम आईसोलेट’ किया गया है। अब जिला यमुनानगर में कोरोना के 318 सक्रिय मरीज हैं और यमुनानगर के 11 एक्टीव केस दूसरे जिले व राज्यों के हस्पतालों में दाखिल हैं। उन्होंने बताया कि आज 14 अगस्त 2020 को शाम 04 बजे तक यमुनानगर की कोविड-19 टेस्टींग टीम द्वारा 283 सैम्पल लिए गए हैं और सेम्पल लेने की प्रकिया अभी जारी है। अभी तक कुल 25818 सैम्पल ले लिए गए है ं, जिनमें से 23993 सैम्पलों कि रिपोर्ट नैगेटीव आयी है तथा 1142 ला ेगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोविड कन्ट्रोल रूम स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन नम्बर 9817664700, 9817820600, 9817889600 हैं।

 

Twitter
20:26