यमुनानगर

भाजपा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय महेन्द्र खदरी के निवास स्थान पर शोक जताने और परिवार सदस्यों का ढांढस बंधाने पहुंचे सीएम

भाजपा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय महेन्द्र खदरी के निवास स्थान पर शोक जताने और परिवार सदस्यों का ढांढस बंधाने पहुंचे सीएम

यमुनानगर, 14 अगस्त (सच की ध्वनि)- हरियाणा के मुख्यमन्त्री मनोहर लाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय महेन्द्र खदरी के निवास स्थान पर पहुंच कर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घडी में वे परिवार के साथ हैं तथा महेन्द्र खदरी के स्वर्गवासी होने से जो कमी भाजपा को हुई है उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी व हरियाणा सरकार में स्वर्गीय महेन्द्र खदरी के परिवार के सदस्यों को पूरा मान-सम्मान मिलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र खदरी का गत 7 अगस्त को चेन्नई में बीमारी के कारण देहांत हो गया था तथा 11 अगस्त को जगाधरी में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।
इसके उपरान्त मुख्यमन्त्री मनोहर लाल इंदिरा काॅलोनी जगाधरी में हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव डिवेल्पमेंट फैडरेशन के चेयरमैन रामेश्वर चैहान के निवास स्थान पर गए और उनका हाल-चाल जाना। गौरतलब है कि रामेश्वर चैहान पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे हैं। इसके उपरान्त मुख्यमन्त्री महोदय इसी काॅलोनी में भाजपा नेता संजय गुप्ता के निवास स्थान पर भी गए।
बाद में हरियाणा के मुख्यमन्त्री मनोहर लाल जैन नगर जगाधरी में सरस्वती नदी शोध संस्थान के अध्यक्ष दर्शन लाल जैन के निवास स्थान पर गए और उनका हाल-चाल जाना व वृद्ध दर्शन लाल जैन से काफी देर तक बातचीत की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, हरियाणा के पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा व बलवंत सिंह, नगरनिगम के मेयर मदन चैहान, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, भाजपा जगाधरी मण्डल अध्यक्ष विपुल गर्ग, प्रताप नगर के भाजपा मण्डल अध्यक्ष कैलाश चन्द शर्मा, भाजपा नेता जगदीश विद्यार्थी, विरेन्द्र वधवा, पार्षद राम आसरे, स्वर्गीय महेन्द्र सिंह के सुपुत्र डा. प्रतीक, उपायुक्त मुकुल कुमार, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, एसपी सिक्योरिटी मुख्यमन्त्री राजेश कालिया, नगराधीश भारत भूषण कौशिक, जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार बिश्रोई, सिविल सर्जन डा. विजय दहिया, सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी स्वर्ण सिंह जंजोटर सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति व भाजपा वरिष्ठ एवं युवा नेतागण उपस्थित रहे।

Twitter
15:40