जिला उपायुक्त ने सोम नदी पर गांव भंभौली व ललहाड़ी कलां के बीच बन रहे पुल और साढौरा में नकटी नदी के सड़क पर पानी फैलने से हुए बर्मों के नुकसान का जायजा लिया
जिला उपायुक्त ने सोम नदी पर गांव भंभौली व ललहाड़ी कलां के बीच बन रहे पुल और साढौरा में नकटी नदी के सड़क पर पानी फैलने से हुए बर्मों के नुकसान का जायजा लिया
संबंधित विभाग के अधिकारियों को बर्मों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए

यमुनानगर, 18 अगस्त (सच की ध्वनि)- उपायुक्त मुकुल कुमार ने गत दिनों बिलासपुर व छछरौली खंडों में हुई तेज बरसात से कोट-डारपुर मार्ग, प्रताप नगर-बिलासपुर मार्ग, सोम नदी पर गांव भंभौली व ललहाड़ी कलां के बीच बन रहे पुल, रामपुर गेंदा पुल तथा साढौरा में नकटी नदी के सड़क पर पानी फैलने से हुए बर्मों के नुकसान का जायजा लिया व संबंधित विभाग के अधिकारियों को बर्मों को तुरंत ठीक करने के निर्देश दिए ताकि बरसात के मौसम में आवागमन सही ढंग से हो सके।
उपायुक्त ने रामपुर गेंदा के पुल के नजदीक पुलिया के पास से कटे सड़क के बर्मों को तुरंत ठीक करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता विनोद कुमार, लोक निर्माण विभाग भवन एवं मार्ग के कार्यकारी अभियंता ऋषि सचदेवा, उप मंडल अधिकारी सुनील कुमार व अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

