भाजपा नेता सतीश शर्मा ने जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के सम्मान में अभिनंदन समारोह का किया आयोजन
यमुनानगर, 29 अगस्त(सच की ध्वनि)- भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रधान राजेश सपरा के सम्मान में शनिवार को भाजपा नेता सतीश शर्मा द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक घनश्याम अरोड़ा और मेयर मदन चैहान मौजूद रहे। विधायक घनश्याम अरोड़ा ने कहा कि संगठन के प्रति निष्ठा और अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत ही राजेश सपरा को भाजपा की जिला की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से वह पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे। उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और पार्टी अनेक बुलंदियों छुएगी।
मेयर मदन चैहान ने कहा कि राजेश सपरा ने शुरू से ही भाजपा पार्टी के प्रचार-प्रसार में अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राजेश सपरा उनके युवा मोर्चा के दिनों से साथी रहे हैं और आज तक पार्टी ने उनको जो भी दायित्व दिया है उसको पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दिए गये दायित्व को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को एक सूत्र में बांध कर चलेंगंे। उन्होंने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर संगठन को और मजबूत करेंगें। मौके पर डॉक्टर हर्षवर्धन शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, कृष्ण सिंगला, रमन गोयल, सुधीर गोयल, गौरव गोयल, राजेश कालरा आदि मौजूद रहे।