यमुनानगर

आगामी 6 अप्रैल 2021 को यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर फहराया जाएगा भाजपा का झंडा-यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा

सच की ध्वनि(ब्यूरो) यमुनानगर, 4 अप्रैल(   )- आगामी 6 अप्रैल 2021 को यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर फहराया जाएगा भाजपा का झंडा। यह शब्द यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहे।
आज रविवार को यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के मंडल बुढिय़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने की। उन्होंने बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर 6 अप्रैल 2021 को भाजपा स्थापना दिवस पर हर बूथ पर झंडा फहराने की ओर अम्बेडकर जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता  डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाएंगे और उससे पहले 6 अप्रैल को और भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपने घर या दुकान पर झंडा फहराएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है व कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हर राज्य में भाजपा सरकार बना जा रही है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है।
Twitter
16:41