यमुनानगर

अग्रवाल वैश्य महिला संगठन ने स्लम एरिया के बच्चों साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

अग्रवाल वैश्य महिला संगठन ने स्लम एरिया के बच्चों साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

यमुनानगर, 14 अगस्त (सच की ध्वनि)- अग्रवाल वैश्य महिला संगठन की महिलाओं ने हुडा सेक्टर 17 में शनि मंदिर के पास स्थित स्लम एरिया में स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर संगठन की कोषाध्यक्ष अंजू मितल ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया। उन्हें बताया कि आजादी का तथा आजादी से जीवन व्यतीत करने का क्या महत्व है। इस मौके पर संगठन की महासचिव डोली बंसल ने स्लम एरिया की महिलाओं एवं बच्चों को विश्वव्यापी महामारी कोरोना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्हें स्वच्छ रहने व अपने आस-पास सफाई बनाए रखने की उपयोगिता समझाई। संगठन ने इस मौके पर स्लम एरिया के लोगों को मास्क और सैनिटाइजर बांटे। छोटे बच्चों को स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाते हुए खाने पीने का सामान वितरित किया। साथ ही संगठन ने निजी अस्पतालों में कोरोना वार्ड की साफ-सफाई रखने वाले कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया। संगठन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनीता जैन ने सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संगठन की महिलाओं ने बच्चों के साथ झंडा फहराया और आजादी के गीत गाए। इस मौके पर रीतू गुप्ता, रेखा गुप्ता, रेनु अग्रवाल, डोली बंसल, निशा बंसल व अन्य मौजूद रहे।

Twitter
14:01